सिमडेगा, मार्च 30 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सलडेगा में सोमवार को मातृ सम्मेलन सह वार्षिक परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा उपस्थित थी। कार्यक्रम में विद्यालय परिसर में रूप सजा प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही मातृ सम्मेलन के महत्व एवं शिक्षा में माताओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के दौरान परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को समाजसेवी पुरुषोत्तम अग्रवाल द्वारा 1000 रुपये की नगद प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। आशा लकड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जैसे संस्थान भारत की संस्कृति और इतिहास ...