गुमला, जनवरी 16 -- विशुनपुर प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत संत बियनी मिडिल स्कूल डुमरपाठ और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय विशुनपुर में शुक्रवार को अभिभावक-शिक्षक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में संचालित विभिन्न शैक्षणिक और कल्याणकारी योजनाओं के तहत बच्चों को मिलने वाले लाभ के बारे में अभिभावकों को जानकारी देना था। इस दौरान अभिभावकों के साथ संवाद कर बच्चों की नियमित उपस्थिति,परीक्षा परिणाम, शैक्षणिक प्रगति और विद्यालय द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की से जानकारी साझा की गई। मौके पर डीएसई नूर आलम खान ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में विद्यालय के साथ अभिभावकों की भूमिका भी अहम है। अभिभावक यदि विद्यालय से नियमित संपर्क बनाए रखें, तो बच्चों की शिक्षा और बेहतर हो सकती है। वहीं प्रखंड कार्यक्रम पदाध...