बोकारो, फरवरी 21 -- फुसरो, प्रतिनिधि। पेटरवार प्रखंड अंतर्गत आदर्श उच्च विद्यालय पिछरी में शुक्रवार को शिक्षक-अभिभावक बैठक की गई। मुख्य उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना था। बताया गया कि विद्यालय केवल पढ़ाई का स्थान नहीं है, बल्कि यह वह स्थान है जहां बच्चों का चरित्र, अनुशासन, व्यवहार व भविष्य का निर्माण होता है। इसलिए विद्यालय और अभिभावकों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। प्रधानाध्यापक धनेश कुमार महतो ने संबोधन में कहा कि अनुशासन ही सफलता की पहली सीढ़ी है। यदि बच्चा समय का पालन करता है, शिक्षकों का सम्मान करता है और विद्यालय के नियमों का पालन करता है, तो उसका व्यक्तित्व स्वतः निखरता है। ऐसे में अभिभावक घर में भी बच्चों को समयपालन और अच्छे व्यवहार के लिए प्रेरित करें। यह भी कहा कि हम बच्चों के नैतिक और मानसिक विकास पर भी जोर देत...