शाहजहांपुर, अगस्त 10 -- शाहजहांपुर। शिक्षा को केवल पाठ्यक्रम और परीक्षा तक सीमित रखने के बजाय विद्यार्थियों के मानसिक, भावनात्मक और व्यक्तित्व विकास से जोड़ने की पहल शुरू की गई है। इसी उद्देश्य से रामचन्द्र मिशन और हार्टफुलनेस एजुकेशन ट्रस्ट की ओर से रामचन्द्र मिशन आश्रम में दो दिवसीय 'स्कूल कनेक्ट-ट्रेन द ट्रेनर' प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ऐसे प्रशिक्षित स्वयंसेवक तैयार करने पर जोर दिया गया, जो विद्यालयों में विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच हार्टफुलनेस एजुकेशन ट्रस्ट के शैक्षणिक, जीवन-कौशल और व्यक्तित्व विकास से जुड़े कार्यक्रम प्रभावी ढंग से पहुंचा सकें। स्कूल कनेक्ट की उत्तर प्रदेश प्रभारी अंजू श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा को जीवन-मूल्यों, आंतरिक जागरूकता और भावनात्मक संतु...