बच्चों के समग्र शैक्षिक विकास की आधारशिला: शैलेश
गाजीपुर, जुलाई 24 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में शुक्रवार को निपुण भारत मिशन के तहत एफएलएन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी) और एनसीईआरटी की नई पाठ्यपुस्तकों पर आधारित ब्लॉक स्तरीय संदर्भदाताओं का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन उपशिक्षा निदेशक शैलेश कुमार पटेल ने किया। उपशिक्षा निदेशक ने कहा कि बुनियादी साक्षरता और संख्याज्ञान बच्चों के समग्र शैक्षिक विकास की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि नई पाठ्यपुस्तकों के माध्यम से बच्चों में समझ, तर्क, रचनात्मकता और सीखने की रुचि विकसित करने पर विशेष बल दिया गया है। वरिष्ठ प्रवक्ता दुर्गा प्रसाद सिंह ने कहा कि यह प्रशिक्षण शिक्षकों को प्रभावी, आनंददायी और बाल-केंद्रित शिक्षण के लिए सक्षम बनाएगा। यह भी पढ़ें- कड़ा में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.