प्रयागराज, मार्च 23 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। आर्य कन्या महाविद्यालय में शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें प्राचार्या प्रो. अर्चना पाठक ने स्वागत भाषण दिया। शासी निकाय अध्यक्ष के पंकज जायसवाल ने अभिभावकों को बच्चों के समग्र विकास में उनकी भूमिका समझाई।संचालन डॉ. रंजना त्रिपाठी ने किया तथा संयोजन में कई शिक्षिकाओं ने योगदान दिया। सम्मेलन में शिक्षकों और अभिभावकों के बीच संवाद स्थापित हुआ, जिससे विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सकारात्मक सुझाव सामने आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...