नोएडा, सितम्बर 13 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। जिले के आंगनबाड़ी केंद्र मुबारकपुर में 9 सितंबर से 8 अक्तूबर तक 9वां राष्ट्रीय पोषण माह आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान बच्चों के संतुलित एवं पौष्टिक आहार के संबंध में जानकारी प्रदान की जा रही है। पोषण माह की मुख्य अवधारणा हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी रखी गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को पोषण, देखभाल एवं बाल विकास के लिए सामुदायिक भागीदारी एवं जन-जागरूकता का प्रमुख केंद्र बनाना है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा महिलाओं एवं अभिभावकों को पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा बाल विकास से संबंधित आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है। यह भी पढ़ें- पोषण माह में आंगनबाड़ी बनेगा अभियान का केंद्र पोषण माह के पहले सप्ताह 9 से 15 सितंबर तक आहार ...