सहारनपुर, अप्रैल 12 -- अंबेहटा, संवाददाता। कस्बे में बच्चों के श्मशान घाट की जमीन पर जेसीबी मशीन से खुदाई किए जाने की सूचना पर हिंदू समुदाय में रोष फैल गया। मामला सामने आने पर शनिवार को नगर पंचायत अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर तालाब खुदाई का कार्य रुकवा दिया। श्मशान घाट कमेटी के सदस्य नरेश गोयल, मुकेश कश्यप, राजू चौधरी, आदेश गुप्ता व रवि कश्यप ने बताया कि श्मशान घाट के पास मानकपुर गांव की जमीन पर तालाब का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। आरोप है कि ठेकेदार और जेई की मिलीभगत से बच्चों के श्मशान घाट की भूमि भी खुदाई में शामिल कर दी गई। कमेटी का कहना है कि तालाब की खुदाई 20 से 25 फीट तक कर मिट्टी निकालकर बेच दी गई तथा श्मशान घाट के चारों ओर मिट्टी की ऊंची दीवारें बना दी गईं, जिससे अंतिम संस्कार में दिक्कत हो रही है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी...