इटावा औरैया, मई 10 -- इटावा। आज के समय में जहां छोटे बच्चे मोबाइल फोन, टीवी और वीडियो गेम में ज्यादा समय बिताने लगे हैं, वहीं इटावा शहर में बच्चों के लिए ऐसी कोई अच्छी और सुरक्षित जगह नहीं थी, जहां वे खुलकर खेल सकें, कूद सकें, मस्ती कर सकें और दूसरे बच्चों के साथ समय बिता सकें। शहर के लोग लंबे समय से महसूस कर रहे थे कि इटावा में भी बच्चों के लिए एक अच्छे और आधुनिक प्ले ज़ोन की जरूरत है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए शहर में अपनी तरह का पहला आधुनिक "बच्चा पार्टी" प्ले ज़ोन पक्का तालाब पर शुरू किया गया है जिसका उद्घाटन अनिल कुमार पटेल निदेशक इटावा सफारी पार्क ने किया। प्ले जोन के प्रमोटर अभिषेक कटियार एवं ऋषभ कुमार ने बताया हमारा मकसद सिर्फ बच्चों के लिए एक खेलने की जगह बनाना नहीं था, आज बच्चे मोबाइल और टीवी स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताते ह...