इटावा औरैया, जुलाई 12 -- इटावा, संवाददाता। डीआईओएस अतुल कुमार सिंह की अध्यक्षता में बच्चों के नवाचारों के प्रसार एवं आगे बढ़ाने की संभावनाओं को देखते हुए पेटेंट कराकर बड़े पैमाने पर उत्पादन करने के लिए मेंटरिंग कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में राज्य स्तर तथा राष्ट्रीय स्तर की विज्ञान प्रतियोगिताओं में चयनित 14 बच्चों ने प्रतिभाग किया। विज्ञान विशेषज्ञ के रूप में प्राचार्य के के डिग्री कॉलेज महेंद्र सिंह, जनता डिग्री कॉलेज बकेवर के प्रोफेसर संजय कुमार विश्वकर्मा, डीपीएस के सुबूर अनवर, जिला समन्वयक माध्यमिक डॉ अखिलेश भारद्वाज तथा माध्यमिक शिक्षा के एसआरजी प्रदीप कुमार यादव ने महेवा ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय कुरावली की छात्रा पूजा का छोटे बच्चों की सुरक्षित यात्रा की ट्राई साइकिल तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय सोखा बढ़पुरा के छात्र हि...