गोपालगंज, जनवरी 10 -- बरौली। स्थानीय थाने के माड़नपुर गांव में शनिवार को बच्चों के बीच गोली खेलने के विवाद को लेकर हुई मारपीट में आठ घायल हो गए। घायलों में महिला व बच्चे दोनों शामिल हैं। मारपीट की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस मामले को शांत कराया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल सभी लोगों को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...