प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 2 -- बाबा बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के यहिया पुर गांव निवासी नसीमुद्दीन 45 के घर के बच्चे पड़ोसी के बच्चों के साथ शनिवार दोपहर में खेल रहे थे। इसी बीच बच्चों कुछ कहासुनी हो गई। नसीमुद्दीन का आरोप है कि आधा दर्जन से अधिक लोग धारदार हथियार, लाठी-डंडा लेकर हमलावर हो गए और मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। नसीमुद्दीन को 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया जहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। थानाध्यक्ष दिलीपपुर बलराम सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...