बरेली, अप्रैल 4 -- आंवला। मोहल्ला ताड़गंज में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में लाठी-डंडें चले। इसमें महिलाओं और बच्चों समेत कई घायल हो गए।​मोहल्ला ताड़गंज के अय्यूब शाह ने पुलिस को तहरीर में बताया कि 28 मार्च की शाम साढ़े आठ बजे बच्चों में झगड़ा हुआ। आरोप है कि विरोधी पक्ष असलहे और डंडे लेकर उनके मकान में घुस गए और मारपीट की। इसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...