भदोही, फरवरी 3 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के बंजारी गांव में छोटे बच्चों के विवाद में जमकर ईंट-पत्थर चले। साथ ही धारदार हथियार से वार का भी आरोप लगा। दोनों पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है। मारपीट दोनों पक्ष से दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। उक्त गांव निवासी लल्लन तथा रमाशंकर गौतम के परिवार के बाजा बजाने को लेकर रविवार को विवाद हो गया था। इस दौरान पीआरबी पुलिस भी गांव पहुंच गई थी। पुलिस नाम, पता नोट कर लौट गई थी। इस बीच, सोमवार को एक बार फिर उस समय विवाद तूल पकड़ लिया जब स्कूल से लौट रही बालिका को रोक कर गाली तथा धमकी दी गई। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर हुई मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर चार-चार लोगों के खिलाफ संबंधित ...