औरैया, जून 30 -- थाना क्षेत्र के जसवंतपुर गांव में बच्चों के विवाद को लेकर हुए झगड़े में युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने उसके बड़े भाई और भाभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जसवंतपुर निवासी रोहित कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 जून की शाम करीब 7:40 बजे बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर उसके बड़े भाई पवन और भाभी नीलम कुमारी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...