प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 5 -- कुंडा कोतवाली के तिलौरी गांव निवासी कमलेश कुमार पटेल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि तीन मार्च की शाम करीब 6.30 बजे गांव के कुछ लोगों ने बच्चों के विवाद में उसे गालियां देते हुए मारा पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो वे जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। पीड़ित कमलेश की तहरीर पर पुलिस ने धर्मराज, डोल्चा, सीता व नीता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...