बुलंदशहर, अगस्त 24 -- खुर्जा, संवाददाता। कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के गांव ढाकर में बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसके बाद दस आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के गांव ढ़ांकर में शुक्रवार रात हजरत व शकील के बच्चे आपस में खेल रहे थे। जिनके बीच खेलते समय विवाद हो गया। उस समय ग्रामीणों ने बीच-बचाव करा दिया। जिसके बाद शकील पक्ष के लोग हजरत के घर शिकायत करने गए। आरोप है कि हजरत पक्ष के लोगों ने उन पर चाकू, कुल्हाड़ी व लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। झगड़े में दिलावर खां, राज, रज्जाक खां, आबिद व दिलशान गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यह...