बदायूं, जून 6 -- बच्चों के विवाद के बाद मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ, जिसका इलाज जिला अस्पताल में कराया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला बिनावर थाना क्षेत्र के ढकिया गौटिया गांव का है। यहां के रहने वाले प्रमोद पुत्र नवाब सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 29 मई की शाम उनके बच्चों और गांव के गजेन्द्र पुत्र भूरे सिंह के बच्चों के बीच कहासुनी हो गई थी। इसके बाद विवाद बढ़ गया। प्रमोद का आरोप है कि उसी शाम गजेन्द्र, जुगेन्द्र पुत्र भूरे सिंह, ओमेन्द्र पुत्र भूरे सिंह और गोरा पुत्र जुगेन्द्र ने उन्हें खेत पर घेर लिया। यह भी पढ़ें- मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में चार पर मुकदमा चारों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की ...