बिहारशरीफ, मार्च 8 -- हिलसा। थाना क्षेत्र के मुरारपुर गांव में शनिवार की देर शाम बच्चों के बीच हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी। जख्मी अर्जुन प्रसाद, अक्षय कुमार, आदित्य कुमार तो दूसरे पक्ष के सोनू कुमार, विनय कुमार व खुश्बू कुमारी जख्मी हो गयी है। उन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...