गोरखपुर, अप्रैल 3 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के चौरी खास में शुक्रवार शाम करीब 7 बजे बच्चों के खेलने के दौरान हुए विवाद में मारपीट हो गई, जिसमें मां-बेटी घायल हो गईं। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी चौरीचौरा में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। चौरी खास निवासी सुनैना पत्नी जीउत ने बताया कि उनका बेटा ऋषि दरवाजे के पास बैट-बॉल खेल रहा था। इसी दौरान पट्टीदार के लड़के से खेल के दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि इसी बात को लेकर पट्टीदार पक्ष के लोगों ने उन्हें और उनकी 18 वर्षीय बेटी अंशु गोंड को लोहे की पाइप से मारकर घायल कर दिया, जिससे दोनों के सिर में चोट आई है। पीड़िता ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.