बच्चों के विवाद में मारपीट, महिला समेत चार घायल
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 20 -- गोरौल। भानपुर बरेवा गांव में बच्चों के विवाद में मारपीट हो गई। इसमें महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मामले को लेकर अशोक महतो ने राकेश कुमार, सुरेश महतो, विनय कुमार सहित चार लोगों के खिलाफ थाना में केस दर्ज कराया है। अशोक महतो ने पुलिस को बताया कि छोटे-छोटे बच्चों के विवाद में सभी आरोपित घर पर आ धमके। गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पिटाई कर दी। पुलिस ने बताया कि छानबीन की जा रही है। यह भी पढ़ें- हापुड़ : महिला को मारपीट कर किया बेहोश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.