बलिया, मई 27 -- रामगढ़। बैरिया थाना क्षेत्र के गंगा नदी पार नौरंगा गांव मे बुधवार की दोपहर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के करीब नौ लोग घायल हो गये। बताया जाता है कि गांव के कुछ बच्चे मंगलवार की शाम श्री हरेराम ब्रह्मचारी जी के स्थान के पास क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान बल्ला के टूटने को लेकर विवाद हो गया। हालांकि तत्कालिक तौर पर मामला शांत हो गया। इसी बात को लेकर बुधवार को एक बार फिर दो पक्ष आमने-सामने आ गये और उनके बीच मारपीट हो गयी। इस घटना में एक पक्ष के 20 वर्षीय पिंटू, 30वर्षीय राजकिशोर, 35वर्षीय नंद किशोर पुत्रगण अनिरुद्ध चौधरी, 55वर्षीय तेतरी देवी पत्नी अनिरुद्ध चौधरी व 35 वर्षीय रामबिहारी पुत्र कन्हैया चौधरी ,18वर्षीय राजकुमार पुत्र चंद्रमा चौधरी तथा दूसरे पक्ष के मनोज चौधरी ,विनोद चौधरी व अंगद चौधरी गम्भीर रूप से...