बदायूं, जून 29 -- हजरतपुर गांव में रहने वाले कृष्ण अवतार ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह बच्चों के विवाद की शिकायत लेकर राकेश पुत्र नत्थूलाल की दुकान पर गए थे। आरोप है कि वहां अजीत पुत्र राकेश ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। जान बचाकर घर पहुंचने पर राकेश, अजीत और सुरजीत पुत्र राकेश उनके पीछे घर में घुस आए और लोहे की रॉड व धारदार हथियार से हमला कर दिया। सुरजीत खुरपी लेकर पहुंचा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- बच्चों के विवाद में मारपीट, तीन पर मुकदमा यह भी पढ़ें- छत के पानी के विवाद में घर में घुसकर मारपीट, चार पर केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...