बक्सर, अप्रैल 27 -- पेज तीन के लिए ---- बक्सर। नगर थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी नगर (अंबेडकर चौक) में बच्चों के विवाद में मारपीट की घटना हुई है। जिसमें एक बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। जख्मी की माता के बयान पर चार युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। पुलिस को दिए आवेदन में महात्मा गांधी नगर (अंबेडकर चौक) निवासी चंपा देवी ने कहा है कि बच्चों का आपस में विवाद हो गया था। उसी विवाद में सोहन वर्मा, शाहिल वर्मा, राजेश वर्मा व अन्य मेरे घर पर आ धमके। इसके बाद मेरे बेटे सूरज को बेल्ट से पीटने लगे। यह भी पढ़ें- आपसी विवाद में मारपीट में चार पर प्राथमिकी जिससे वह लहू-लूहान हो गया। इसके बाद उसे मरा समझकर सभी भाग निकले। किसी तरह से बेटे को लेकर सदर अस्पताल पहुंची जहां इलाज कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित के बयान पर प्राथमिकी ...