अयोध्या, अप्रैल 8 -- भदरसा संवाददाता । पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के भदरसा कस्बे के मोहल्ला नहर खा में बच्चों के विवाद में मारपीट हुई। जिसमें एक बच्चे समेत तीन लोगों को चोट आई। पुलिस ने चार लोगों को नामजद करते हुए अन्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।तहरीर में नाज उर्फ नम्मो पत्नी मोहम्मद मोबीन का आरोप है कि बच्चे खेल रहे थे। इनके बीच विवाद हुआ। इसी को लेकर इसरार के परिवार के लोग आए और मेरे बच्चों को मारने लगे। बीच बचाव करने पर मुझको मारा पीटा। मुझको बचाने दौडे बेटे फैज और बेटी को भी मारापीटा। हमले में तीनों को चोटे आई। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में इसरार,सोनी,सना और साजिद तथा अन्य के विरुद्ध मारपीट,धमकी आदि की रिपोर्ट दर्ज कर चोटहिलो को मेडिकल के लिए भेजवाया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धारा परिवर्तित की जाएगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.