बलरामपुर, मई 23 -- बलरामपुर, संवाददाता। हरैया थाना क्षेत्र के ग्राम सिकंदर बोझी में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान एक पक्ष के लोगों ने मिलकर महिला व उसकी बेटी की लाठी-डंडों व लात-घूंसों से पिटाई कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम सिकंदर बोझी निवासी सफिया पत्नी नादिर अली ने हरैया थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 13 मई की शाम करीब सात बजे बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर गांव के दूसरे पक्ष के लोग नाराज हो गए। यह भी पढ़ें- बच्चों के विवाद में मां-बेटी की पिटाई, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज पीड़िता के अनुसार गांव की गुलशन पत्नी मंजूर अली, रुखसार पुत्री मंजूर अली, शबनम पत्नी पिलऊ व ननके पुत्र सत्तार अली ने मिल...