बलरामपुर, मई 26 -- बलरामपुर, संवाददाता। हरैया थाना क्षेत्र के महादेव बांकी गांव में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि गांव के ही एक दंपति ने महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और घूंसों से मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महादेव बांकी गांव निवासी सफीना पत्नी साजिद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 मई की रात करीब आठ बजे बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी बात से नाराज होकर गांव के छोटकऊ पुत्र चिनकान और उसकी पत्नी नूरजहां ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- अलग-अलग मारपीट में तीन घायल पीड़िता के मुताबिक विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और घूंसों से मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। आरोप है कि जाते समय दोनों ने जान से...