अमरोहा, जून 26 -- बछरायूं। थाना क्षेत्र के मोहल्ला पेशथाना निवासी शानम पत्नी शहनाज की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी उवेश, कैफ और जुबैर के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि बच्चों के विवाद को लेकर तीनों ने महिला के साथ मारपीट की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष कुलदीप तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई होगी। यह भी पढ़ें- बच्चों के विवाद में महिला से मारपीट, तीन पर मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...