फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 8 -- कंपिल, संवाददाता। गांव समाउद्दीनपुर निवासी एक महिला ने गांव के ही उपेंद्र व जुगेंद्र पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बच्चों के विवाद की शिकायत करने गई थी, तभी आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता कर डंडों से मारपीट कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पुत्री मुस्कान को भी पीटा गया। मारपीट में घायल मां-बेटी का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जाँच कर रही हैं ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...