रुडकी, जुलाई 1 -- रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी में बुधवार की सुबह बच्चों के विवाद में महिलाओं में मारपीट हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों की महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ सड़क पर भी मारपीट करते हुए हंगामा कर दिया। हंगामा होता देख आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। साथ ही मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बीच बचाव कराकर मामला शांत कराया। वहीं, दोनों पक्षों की महिलाओं ने कोतवाली पहुंचकर एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। एसएसआई दीप कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की महिलाओं में सुलह हो गई। दोनों पक्षों को दोबारा विवाद करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...