बाराबंकी, मार्च 6 -- बाराबंकी। नगर कोतवाली के सफीपुर गांव में बुधवार को बच्चों के बीच हो रहे विवाद में सुलह कराने पर बड़ों पर हमला कर पांच लोगों को घायल कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुटी तो हमलावर भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। सफीपुर गांव निवासी लक्ष्मन पुत्र स्व. राम कुवंर ने बुधवार को होली के दिन दोपहर में दो बच्चे रंग को लेकर विवाद कर रहे थे। उसने दोनों बच्चों को समझा बुझा कर उन्हें घर भेज दिया। कुछ देर बाद विपक्षी रौनक, सुशील वर्मा, अमित वर्मा आदि उसके घर पर आ गए। जातिसूचक गालियां देते हुए हमला कर दिया। उनके हाथ में लाठी डंडा के साथ ही तमंचा भी था। विपक्षी ने तमंचा से फायर का प्रयास किया। इसी बीच वह ग्रामीणों की भीड़ आ गई। विपक्षी द्वारा की गई मारपीट में लक्ष्मन, दिनेश, सोनम पत्नी दिनेश, क...