श्रावस्ती, जून 24 -- भिनगा। सिरसिया क्षेत्र के ग्राम बघौड़ा निवासी खुशी (8) मंगलवार शाम को अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसमें खुशी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने बालिका को निजी वाहन से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। यहां पर उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...