कन्नौज, दिसम्बर 14 -- छिबरामऊ। कोतवाली क्षेत्र के धमे का ताल निवासी गुड्डू अली ने बताया कि तीन दिन पहले पड़ोस के बच्चों से उसके बच्चों का विवाद हो गया। इसी बात की रंजिश को लेकर रविवार को आरोपियों ने गालीगलौज कर उसे और उसकी पत्नी के साथ मारपीट कर दी। जिससे वह लोग घायल हो गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...