गोंडा, जून 3 -- वजीरगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझारा निवासी करन पासवान ने थाने पर तहरीर दी है। आरोप है कि मंगलवार शाम को छोटे बच्चों के विवाद को लेकर गांव के शिवराम, पप्पू ने मिलकर उसे व भाई अर्जुन को सहन पर आकर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मुक्का थप्पड़ व डंडे से मारा-पीटा। दोबारा फिर मारने की धमकी दी है। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...