गौरीगंज, जून 30 -- मुसाफिरखाना। कोतवाली क्षेत्र के बिसारा पूरब में बच्चों के बीच हुई कहासुनी ने दो परिवारों के बीच विवाद का रूप ले लिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने जांच के बाद दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले पक्ष की ओर से विद्यावती पत्नी स्वर्गीय रामेश्वर ने आरोप लगाया कि 28 जून की सुबह करीब नौ बजे बच्चों के विवाद को लेकर राजेश पुत्र रामनाथ, राजा, रोहित और सत्यम ने उन्हें और उनकी पुत्री सुमन को गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से पीटा। आरोप है कि मारपीट में दोनों घायल हो गईं तथा सुमन के कपड़े भी फाड़ दिए गए। वहीं दूसरे पक्ष से राजेश कुमार पुत्र रामनाथ ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उनका पुत्र रोहित ...