कानपुर, मार्च 10 -- कानपुर। कोहना थाना क्षेत्र में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने पुलिस से शिकायत कर एक-दूसरे पर रिपोर्ट कराई है। रानी घाट सरजू पुरवा में रहने वाली ललिता देवी की तहरीर के अनुसार, 5 मार्च की रात घर के बाहर बच्चों के बीच विवाद हो रहा था। हो-हल्ला सुनकर पति विनोद दास ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया। वहीं अगले दिन पड़ोसी राजू, बंटी, बल्लू व रूपरानी घर के बाहर आई और गाली-गलौज करने लगी। विरोध पर आरोपितों ने ललिता से मारपीट की। वहीं, दूसरे पक्ष से रूपरानी ने विनोद, धर्मेंद्र, अतुल व सुमित समेत 8 से 10 लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...