मऊ, जून 2 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के दरगाह में मंगलवार को बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ। जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें कई को गंभीर चोटें आई। इस घटना में कुल 17 लोग घायल हैं, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। इस मामले में दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुटी है। बगीचे में खेल रहे एक छोटे बच्चे को बाइक से हल्की टक्कर लग जाने के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरु हो गई। पहले तो राजेंद्र एवं बेचू दोनों के परिवार के बीच गाली गलौज शुरू हुआ और फिर यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों के 12 से अधिक लोग जख्मी दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। एक पक्ष से राजेंद्र का आरोप है कि बाइक चालक युवक ने बच्ची को टक्कर मारी और घर की महिलाओं ...