कन्नौज, मई 9 -- कलकतापुर्वा गांव में बच्चों के खेलने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट से गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना में दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम में भर्ती कराया। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि शुक्रवार देर शाम गांव के बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर बच्चों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के बच्चे की पिटाई कर दी। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई, फिर मामला बढ़ते-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.