भागलपुर, अप्रैल 3 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव थाना क्षेत्र के माधोपुर करहर गांव में बच्चों के आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें नंदलालपुर पंचायत की पंचायत समिति सदस्या सरिता कुमारी समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों में सरिता देवी के अलावा दूसरे पक्ष के बबलू दास एवं उनकी पत्नी ननकी देवी शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज अनुमंडल अस्पताल में कराया गया। इस संबंध में सरिता देवी ने बबलू दास, ननकी देवी सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मारपीट एवं अन्य आरोप लगाते हुए कहलगांव थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.