बच्चों के विवाद में दलित परिवार पर किया हमला
बरेली, सितम्बर 29 -- शीशगढ़। क्षेत्र के एक गांव में बच्चों के विवाद को लेकर एक दलित परिवार पर हमला और मारपीट का मामला सामने आया है। उच्च अधिकारियों से शिकायत के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित राधेश्याम की शिकायत के अनुसार उसका नाबालिग बेटा दीपू गांव के ही प्राइमरी स्कूल में कक्षा 5 का छात्र है। 20 अगस्त को स्कूल में खेलकूद के दौरान एक नाबालिक छात्रा से उनके बेटे से कहासुनी और लड़ाई हो गई थी। इसमें लड़की के कपड़े फट गए थे। आरोपी ने उसी दिन दोपहर करीब 2 बजे पीड़ित के घर में घुसकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गंदी गालियां दीं, मना किया, तो आरोपी ने लात-घूंसों से उसकी बेरहमी से पिटाई की।शोर सुनकर आए पड़ोसियों ने उसे बमुश्किल बचाया। मारपीट में पीड़ित की आंख में गंभीर चोट लगी है। उसे सरकारी अस्पताल से बरेली रेफर कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.