बच्चों के विवाद में दबंगों ने महिला यू-ट्यूबर को पीटा
फिरोजाबाद, मई 28 -- रामगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर बच्चों के विवाद में दबंगों ने महिला यू-ट्यूबर को जमकर पीटा। दबंगों ने उसे बचाने आई छोटी बहन को भी नहीं छोड़ा। उसकी पिटाई भी पिटाई करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने घायल दोनों बहनों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। बछगांव निवासी पूजा पत्नी हरिओम यू-ट्यूबर है। पति से पारिवारिक विवाद के चलते वह अपने बच्चों के साथ अपने मायके चनौरा में रहती है। गुरुवार सुबह उसके बच्चे और राजकुमार एवं शिवकुमार के बच्चों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बच्चों ने घर जाकर बताया तो राजकुमार, शिवकुमार अपने साथियों के साथ पूजा के घर पहुंच गए। उन्होंने गाली गलौज देना शुरू किया तो पूजा ने विरोध किया। यह देखकर उन्होंने पूजा की जमकर पिटाई कर दी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.