मिर्जापुर, मार्च 21 -- चेतगंज। चील्ह थाना क्षेत्र के मदनपट्टी गांव में शुक्रवार को बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और ईंट पत्थर चले। मारपीट में दोनों पक्ष से आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चील्ह थानाध्यक्ष रवींद्र भूषण मौर्य ने बताया कि बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...