गाजीपुर, मार्च 7 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। हसनपुरा गांव में छोटे बच्चों के मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर तीनों को ट्रॉमा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया गया। पीड़िता शिवानी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके घर के छोटे बच्चे गांव में खेल रहे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते विपक्षी पक्ष के लोगों ने बच्चों के साथ मारपीट कर दी। जब पति रविप्रकाश बच्चों को मारने का विरोध करते हुए मौके पर पहुंचे तो विपक्षी पक्ष के लोग दर्जनों की संख्या में लाठी-डंडा लेकर उन पर टूट पड़े। शोर सुनकर रविप्रकाश के पिता शिवशंकर और भाई शशिप्रकाश भी मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव करने लगे। लेकिन हमलावरों ने उन्हें भी बेरहमी ...