बच्चों के विवाद में कुनबे को पीटा, छेड़खानी
कौशाम्बी, मई 20 -- मंझनपुर, संवाददाता। कौशाम्बी थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्चों के विवाद को लेकर सास-बहू समेत तीन लोगों की पिटाई की गई। आरोप है कि आरोपियों ने महिला के साथ अश्लील हरकत भी की। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।कौशाम्बी इलाके की महिला ने बताया कि 18 मई की शाम उसका बेटा घर के समीप ही बच्चों के साथ खेल रहा था। खेल-खेल में बच्चों के बीच विवाद हो गया। यह देख मौके पर पहुंचे देवर ने मारपीट कर रहे सभी बच्चों को अलग कर दिया। आरोप है कि थोड़ी देर बाद विपक्षी बच्चे के परिजन शिवसागर उसका पुत्र प्रदीप, संदीप, पवन, परिवार के अंकुश, राहुल, सूरज निवासी पहड़िया, इनके रिश्तेदार रामचंद्र निवासी परैवा और परिवार की महिलाएं गाली-गलौज करने लगीं। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में महिला की पिटाई, तीन पर मुकदमा विरोध करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.