हाजीपुर, अप्रैल 21 -- गोरौल,संवाद सूत्र। बच्चों के विवाद को लेकर एक ही परिवार के चार लोगों को मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया गया। सभी जख्मियों का इलाज समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में कराया गया। इस मामले में थाना क्षेत्र के भानपुर बरेवा गांव निवासी अशोक महतो द्वारा थाने में दर्ज कराये गए प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि छोटे-छोटे बच्चों के विवाद को लेकर रात्रि में कुछ लोग उसके घर पर आ धमके और गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर सिर पर मारकर सिर फाड़ दिया। भाई के पत्नी को आंख पर मार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। उसे मार खाते देख उसके पिता सेवक महतो एवं उसकी मां बचाने पहुंचे तो सभी ने लाठी से हमला कर पैर तोड़ दिया जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। यह भी पढ़ें- बच्चों के विवाद में मारपीट, महिला समेत चार घायल इस मामले में राकेश कुमार, सुरेश महतो...