बस्ती, मार्च 11 -- बस्ती। कलवारी थानाक्षेत्र के कलवारी मुस्तहकम में बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। इसी थानाक्षेत्र के कलवारी मुस्तहकम निवासी बाबूलाल ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गत आठ मार्च को विपक्षियों ने बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर उन्हें अपशब्द कहा। विरोध करने पर उन्हें व उनकी पत्नी को मारापीटा। साथ ही उनके बेटे अंश को भी जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कुसौरा निवासी जय चौधरी, मोनू सोनी, रितिक चौधरी, नगर थाने के एक्सड़ा निवासी शिवा पण्डित, शिवम उर्फ शिवांश निवासी बस्ती कोतवाली और पांच अन्य अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...