बस्ती, अप्रैल 7 -- बस्ती, निज संवाददाता। कोतवाली के भैसहिया में बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट हो गई। भैसहिया निवासी रियाज अली का आरोप है कि गत चार अप्रैल को बच्चों के विवाद का लेकर उन्होंने विपक्षियों के घर जाकर शिकायत की। इस बात पर विपक्षी भड़क गए। अपशब्द कहते हुए उन्हें व उनकी बेटी को मारापीटा। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इसी गांव के आरोपी शहबाज, मुस्कान, रोशनी, शबनम के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...