रामपुर, अप्रैल 2 -- खजुरिया थाना क्षेत्र के रम्पुरा बुजुर्ग गांव में बच्चों के विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट के दौरान दस लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह विवाद लगभग पंद्रह दिन पहले बच्चों के वॉलीबॉल खेलने के दौरान हुई मारपीट से शुरू हुआ था। उस समय ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करा दिया था, लेकिन दोनों परिवारों के बीच रंजिश बनी हुई थी। बुधवार को बच्चों के बीच फिर किसी बात पर विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों परिवारों के बड़े सदस्यों के बीच कहासुनी हुई। यह कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घायलों में एक पक्ष से रहीम, उनकी पत्नी नईम जहां, भतीजा फरीद और भंवरका गांव निवासी समधी अब्दुल मजीद शामिल हैं। दूसरे पक्ष से सुलेमान और शावेज खां घायल हुए हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.