मधेपुरा, मार्च 23 -- सिंहेश्वर, निज संवाददाता । किड्स वर्ल्ड स्कूल सिंहेश्वर में रविवार को अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अभिभावकों ने कक्षा अध्यापकों व विषय अध्यापकों से बच्चों की प्रगति के बारे में जानकारी हासिल की ली। प्रधानाचार्य रुपेश कुमार रूपक ने संस्कारवान शिक्षा पर प्रकाश डालाा। अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य ने कहा कि किड्स वर्ल्ड स्कूल संस्कारवान शिक्षा देने का काम लंबे समय से कर रहा है और करता रहेगा। इस मौके पर निदेशक कुंदन कुमार ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। प्राचार्य रुपेश कुमार रूपक नें कहा सत्र 2026-27 के लिए स्कूल प्रबंधन नें बेगलुरु की संस्था से टाई अप किया है ताकि पढ़ाई को नेक्स्ट लेवल तक ले जाया जा सके। वहीं कार्यक्रम का संचालन कीर्ति आजाद और समन्वय नेहा कुमारी ने की।

हिंदी हिन...