गोपालगंज, मार्च 1 -- गोपालगंज, विधि संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार गोपालगंज के तत्वावधान में रविवार को पंचदेवरी प्रखंड के कुईसा खुर्द पंचायत भवन पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बच्चों के लिए मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं और उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015, बाल विवाह मुक्त भारत कार्यक्रम, राष्ट्रीय लोक अदालत, सुप्रीम कोर्ट मिडिल इनकम ग्रुप लीगल एड स्कीम, वीर परिवार सहायता योजना, मेडिएशन फॉर नेशन 2.0 आदि विभिन्न विषयों के बारे में विस्तार से बताया गया। इसमें पैनल अधिवक्ता संजय कुमार द्विवेदी एवं पीएलवी शैलेश कुमार सैनी की टीम द्वारा बच्चों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध, बाल श्रम, बाल विवाह, बाल तस्करी, बच्चों का निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिकार अधिनियम, यौन उत्पीडन आदि विभिन्न विषयो के बारे में बताया गया। इसके ...